फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुजेंद्र शाह ने किया विश्वनाथ में जलाभिषेक

Sun, 24 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
मनुजेंद्र शाह - फोटो : amarujala
विज्ञापन
टैंपल बोर्ड के अध्यक्ष राजा मनुजेंद्र शाह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। रविवार को टैंपल बोर्ड के अध्यक्ष राजा मनुजेंद्र शाह ने उत्तरकाशी पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भोले नाथ का जलभिषेक किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर के अन्य पौराणिक मंदिरों को इसी तर्ज पर सुंदरीकरण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पौराणिक मंदिर में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का आस्था का केंद्र है, इसलिए मंदिरों का सुंदरीकरण कर सफाई बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने शक्ति माता मंदिर एवं काशी विश्वनाथ मंदिर की सुंदरीकरण की प्रशंसा कर प्रांगण में सफाई पर विशेष जोर दिया। इस मौके जिला जज राजेंद्र सिंह, विश्वनाथ मंदिर के पुजारी महंत जयेंद्र पुरी, रामचंद्र उनियाल, अजय पुरी, विशाल मणी मिश्रा, गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित आशेक सेमवाल, रविंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें