गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने जोशियाड़ा मोटर पुल के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सितंबर प्रथम सप्ताह तक हर हाल में पुल से वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के निर्देश दिए।
सोमवार को पुल का निरीक्षण करने पहुंचे गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने लोनिवि के अधिकारियों को हर हाल में सितंबर प्रथम सप्ताह तक पुल को यातायात के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनता की सुविधा के लिए तिलोथ कालोनी वाली सड़क का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए क्षेत्र में विभिन्न सड़कों और पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर कमल किशोर जोशी, महावीर नेगी, बालशेखर आदि मौजूद रहे।