टैक्सी मालिक एवं चालक कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर अरविंद रावत को अध्यक्ष चुना गया। समिति ने निजी वाहनों, टैंपो एवं डग्गामार वाहनों में सवारियां ढोए जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को बस अड्डे पर टैक्सी मालिक एवं चालक कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के अलावा आशुतोष भट्ट उपाध्यक्ष, लाली कुमार सचिव, मुकेश गुसाईं सहसचिव, विजय प्रताप कोषाध्यक्ष, जय सिंह रावत संरक्षक चुने गए। इस मौके पर टैक्सी मालिक एवं चालकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा गया कि आजकल निजी वाहनों, सामान ढुलान वाले टैंपो एवं डग्गामार वाहनों में सवारियां ढोई जा रही हैं, जिससे सरकार को टैक्स देने वाले टैक्सी चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।