रवाईं कृषि महोत्सव के समापन पर पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी
नौगांव (टिहरी)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय रवाईं कृषि महोत्सव एवं विकास मेले का समापन हो गया। हिमाचल के लोक गायक विक्की चौहान के गीतों पर राज्यमंत्री राजकुमार सहित पंडाल में मौजूद लोग झूम उठे।
समापन पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूड़ी ने क्षेत्र के लोगों से विरासत में मिली परंपराओं को बचा कर रखने की अपील की। अपना धर्म, परंपरा और संस्कृति को न भूलने की भी सलाह दी। कहा कि 22 जनवरी को पांच सौ साल बाद राम भगवान अयोध्या लौट रहे हैं उनके स्वागत में घरों में दीये जलाएं। मेले से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भाटिया गांव पहुंचकर बाबा बौखनाग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मेले में हिमाचल के लोक गायक विक्की चौहान ने ए लागी नाटी, पहाड़ी बंदे, बड़े मस्त होंदे, झुमके झुमके, किंदी चाली बांठीणे ठुमुक ठुमुक, ए लागी नाटी गानों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बागवानी बोर्ड के उपाध्यक्ष राजकुमार, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, एसडीएम मुकेश रमोला, सीओ सुरेंद्र भंडारी, शशि मोहन राणा, संदीप असवाल, प्रताप चौहान, विजय राणा, कुलदीप चौहान, राजपाल पंवार, उपेंद्र असवाल, अनुज रावत, आनंदी राणा, सुलोचना गौड़, मीना सेमवाल, विनोद असवाल, कृष्णा राणा उपस्थित रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
मेले में कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रताप राणा किममी, सरदार सिंह नौगांव, मनवीर परमार तुनालका, जयपाल सिंह जरड़ा, सोबत चंद नैणी, सुमत्री देवी मुराड़ी। पशुपालन के क्षेत्र में गुरुदेव सिंह सपेटा, देवेंद्र सिंह सुनारा, बबीन रावत धारी,हरिमोहन किम्मी, सब्बल सिंह मंजियाली। हस्तकला के क्षेत्र में पलेठा गांव के राज मिस्त्री मनवीर सिंह रवाईं रसोई की संचालिका जमुना रावत को सम्मानित किया गया।
नौगांव में आयोजित रंवाई कृषि महोत्सव एवं विकास मेले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी का स्