फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मंत्री बहुगुणा ने यमुना नदी में डाले गोल्डन महाशीर प्रजाति के बीज

Sun, 05 Apr 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। महाशीर मछली की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए यमुना नदी के बीट संख्या सात मुंगर पुल के समीप गोल्डन महाशीर प्रजाति के आठ हजार मत्स्य बीज नदी में डाले गए। जलाशय विकास योजना के तहत मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित बीज संचय कार्यक्रम का मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उद्घाटन किया।
रविवार को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड व्यासी के सहयोग से मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित बीज संचय कार्यक्रम का रुद्रेश्वर देवता के पुजारी मनोज नौटियाल ने यमुना नदी किनारे विधिवत पूजा की। इसके बाद मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मछली के बीज यमुना में प्रवाहित किए। उन्होंने मत्स्य विभाग के साथ मिल कर गोल्डन महाशीर मछली के आठ हजार बीज यमुना डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का डामटा, बर्निगाड और नौगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सहायक मत्स्य निदेशक नितीश कुमार, मत्स्य निरीक्षक सुरेश जोशी, कवींद्र कोटवाल, अमिता परमार, कमला राणा, सतेंद्र राणा, विजय कुमार, संदीप असवाल, प्रताप चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें