फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशपुर में फिर से मिलेगा मिनिरल वाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम की गणेशपुर क्षेत्र स्थित फैक्ट्री खुलने जा रही है। जीएमवीएन की इस फैक्ट्री में हरियाणा क्षेत्र की एक कंपनी द्वारा मिनरल वाटर प्लांट खोलने की तैयारी की जा रही है। फैक्ट्री खुलने से स्थानीय जनता में रोजगार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

संयुक्त उत्तर प्रदेश में जीएमवीएन ने भटवाड़ी प्रखंड के गणेशपुर में एक बड़ी फैक्ट्री खोली थी, जिसमें फर्नीचर, चौखट आदि काष्ठ उत्पादों का निर्माण होता था। इस फैक्ट्री में गणेशपुर, नेताला, गंगोरी, नाल्ड, सिरोर आसपास के क्षेत्रों के करीब 200 ग्रामीण काम करते थे। हालांकि पृथक उत्तराखंड राज्य गठन होने के बाद यह फैक्ट्री बंद हो गई। इसके कुछ समय बाद जीएमवीएन ने यहां मिनरल वॉटर प्लांट स्थापित किया, लेकिन कुछ समय के भीतर वह भी बंद हो गया। ग्रामीणों द्वारा इस फैक्ट्री को पुन: खोलने की मांग उठाई थी, जिसके फलस्वरूप इस साल के फरवरी में जीएमवीएन ने हरियाणा की आरजी फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्री कंपनी को यहां मिनरल वॉटर प्लांट लगाने की अनुमति दी है।
कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद कंपनी ने अब फैक्ट्री में प्लांट स्थापित करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। कंपनी के निदेशक राजकुमार शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में मिनरल वॉटर प्लांट लगाया जा रहा है। फुल ऑटोमेटिक इस प्लांट में 350 ग्राम, 500 ग्राम, 750 ग्राम व एक लीटर की बोतलें तैयार की जाएंगी, जिन्हें भागीरथी मिनरल वॉटर और थॉ मिनरल वॉटर के नाम से बाजार में उतारा जाएगा। अभी फैक्ट्री की मरम्मत की जा रही है। प्लांट के शुरू होने पर यहां करीब 50 से 60 स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें