फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कूड़ा निस्तारण के लिए लाखों खर्च, फिर भी नही हटा कूड़ा

Thu, 07 May 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
समतलीकरण और दीवारों के निर्माण के बाद भी लटका का कार्य
विज्ञापन

उत्तरकाशी। पालिका बाड़ाहाट की ओर से तिलोथ पावर हाउस के समीप कूड़ा निस्तारण केंद्र के नाम पर 40 लाख की धनराशि खर्च कर दी गई है लेकिन वहां पर समतलीकरण और दीवारों के निर्माण के बाद कार्य अधर में लटका है।
नगर पालिका बाड़ाहाट की ओर से ताबांखानी से नया कूड़ा हटाने के बाद तिलोथ में कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण के दावे किए गए लेकिन पालिका करीब डेढ़ वर्ष बाद भी कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस योजना तैयार नहीं कर पाया है। पालिका की ओर से गत वर्ष तिलोथ में निर्माण के नाम पर 40 लाख खर्च कर दिए गए लेकिन वहां पर समतलीकरण और दीवारों का ही निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका को इसके लिए पेयजल निगम, ग्रामीण निर्माण विभाग और लोनिवि से तकनीकी स्वीकृति लेनी है। इसमें अभी लोनिवि की ओर से तकनीकी स्वीकृति नहीं मिली है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही इस पर आगे कार्रवाई हो पाएगी। दूसरी ओर अब पालिका को बीआरओ की ओर से भी सड़क खाली करने के लिए कहा गया है। पालिका के अवर अभियंता सुशांत बिष्ट का कहना है कि लोनिवि से टीएसी मिलते ही तिलोथ में एमआरएफ केंद्र के निर्माण की कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें