फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: साइंस क्विज में मसीह दिलासा स्कूल ने पाया पहला स्थान

Tue, 20 May 2025 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से की गई राज्यस्तरीय ओलंपिक
विज्ञापन

उत्तरकाशी। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय ओलंपिक 2.0 की साइंस क्विज में जनपद के मसीह दिलासा स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें विद्यालय के 12वीं के शुभम घिल्डियाल, सानिध्य नौटियाल और कोमल बिष्ट की टीम ने प्रदेश स्तर पर परचम लहराया।
प्रौद्योगिकी संस्थान बौन की ओर से विश्वविद्यालय के निर्देश पर पहले विज्ञान क्विज का आयोजन जनपद स्तर पर किया गया। क्विज में गणित, भौतिकी और रसायन विषयों पर आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए। वहीं प्रदेश स्तर पर पहले चरण में प्रतियोगिता नौ मई को स्कूल स्तर पर आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के विद्यालयों से 133 टीमों ने प्रतिभाग किया। वहीं 29 टीमों ने राज्यस्तर के अंतिम चरण के लिए क्वालिफाई किया। इसमें जनपद के मसीह दिलासा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया। साथ ही चमोली जिले की पीस पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे, देहरादून के दून हेरिटेज स्कूल और पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें