मोरी थाने में एक विवाहिता को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोरी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बागपात निवासी ओपपाग पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बागपत पर जखोल गांव की एक विवाहिता को भगाने का आरोप लगाया गया है।
26 वर्षीय विवाहिता दो बच्चों की मां बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ थाने में धारा 363, 361 व 120 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।