फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जोगत मार्ग पर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति घायल

Sat, 11 Jul 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
धरासू जोगत मोटर मार्ग पर नेरी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद घायल व्य​क्ति को अस्पताल ले ज
विज्ञापन
- पहाड़ी से गिरे पत्थर बिगड़ा संतुलन, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर ग्राम नेरी के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक व्यक्ति लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम नेरी निवासी 54 वर्षीय बुद्धि सिंह रावत, पुत्र स्वर्गीय इंद्र सिंह रावत, सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कठिन परिस्थितियों के बीच राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रावत को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा जाल, चेतावनी बोर्ड और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें