फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: महासू महाराज की डोली देवती थान के लिए रवाना

Sun, 24 May 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
देववन में देव कुंड में मंत्रोच्चारण और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ किया शाही स्नान
विज्ञापन

पुरोला। विकासखंड मोरी के बंगाण क्षेत्र की आस्था के केंद्र महासू पवासी महाराज की पवित्र डोली शनिवार को पारंपरिक विधि-विधान, पूजा-अर्चना और ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच थान थड़ियार से अपने पवित्र तीर्थ स्थल देववन के लिए रवाना हुई थी। रविवार सुबह महासू पवासी महाराज ने देववन स्थित पवित्र देव कुंड में वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच शाही स्नान किया। शाही स्नान के बाद महासू महाराज की डोली अपने सबसे शक्तिशाली तपस्थली देवती थान के लिए रवाना हो गई।
कठिन और दुर्गम पहाड़ी रास्तों को पार करते हुए हजारों श्रद्धालु जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। बंगाण की तीन पट्टियों मासमोर, पिंगल और कोठीगाड़ सहित जौनसार-बावर और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देववन पहुंचे। इस दौरान पूरा देववन क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालुओं ने महासू महाराज के जयकारों के साथ दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण प्रमोद रावत, हरीश चौहान, मनमोहन चौहान, राजेन्द्र चौहान और रघुवीर रावत ने बताया कि महासू पवासी महाराज की यात्रा क्षेत्र की सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण धार्मिक परंपराओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष हजारों श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर देववन पहुंचते हैं और महासू महाराज के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। महासू महाराज की यह कठिन एवं रोमांचकारी यात्रा क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख प्रतीक मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें