फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: प्रयागराज के महंत बलवीर गिरि महाराज पहुंचे नौगांव

Fri, 13 Nov 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। प्रयागराज स्थित बाघम्बरी गद्दी पीठ के लेटे हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरि महाराज के नौगांव क्षेत्र पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

इस दौरान महंत बलवीर गिरि महाराज ने कण्डाऊं गांव पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान क्षेत्र के आराध्य देव रुद्रेश्वर महाराज के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ पैदल यात्रा कर देवराना मंदिर पहुंचकर वहां स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद महंत बलवीर गिरि महाराज ने नागेश्वर शिव मंदिर में रात्रि विश्राम किया। इस अवसर पर मोहन गिरि महाराज, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन रमोला, बलदेव चौहान, अजय रावत, शिवम चौहान और मोहित रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें