उत्तरकाशी के पाटा गांव में बालिकाओं को जरूरी सामान वितरित करती वीरांगना की सदस्य।
- फोटो : UTTER KASHI
भारत विकास परिषद की वीरांगना शाखा की ओर से बालिका सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।
भारत विकास परिषद की जिला संरक्षक सुधा गुप्ता ने बताया कि जनपद में पाटा एवं बग्यालगांव की 20 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। साथ ही बीस बालिकाओं को लोहे की कढ़ाही, गुड़ एवं चना वितरित किए गए। भटवाड़ी प्रखंड के लाटा गांव में 30 बच्चों को कंबल, स्वेटर आदि गर्म कपड़े, पठन सामग्री एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई, जबकि चिन्यालीसौड़ प्रखंड के श्रीकोट गांव की बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वीरांगना शाखा ने लाटा गांव की संध्या नेगी और श्रीकोटी गांव की अनुपमा को गोद लेकर आत्मनिर्भर होने तक इनके शिक्षा आदि खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। अभियान में संगीता जोशी, डा. राखी पंचोला, साधना जोशी, दीपा चंदोक, रमा डोभाल, संगीता भंडारी, रजनी चौहान, भारती उप्पल, रमा सोनी, अंजू सेमवाल, प्रवीणा राणा, प्रियंका उप्पल, प्रीति रेखी, प्रज्ञा जोशी आदि ने सहयोग किया।