फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की घटनाओं से जान माल का नुकसान

Thu, 12 Nov 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर जहां हर तरफ  हर्षोल्लास का माहौल रहा, वहीं कई जगहों पर आग लगने की घटनाओं से पीड़ित परिवारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। दीपावली की रात जिले के विभिन्न हिस्सों में आग लगने की चार घटनाएं हुई।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर ज्ञानसू स्थित एक सीमेंट एजेंसी में दीपावली की रात अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। दुकान के भीतर रखे इलेक्ट्रानिक तराजू में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

तत्काल दुकान खोल कर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, खरसाली गांव स्थित केदारदास के कुठार तथा लकड़ी से बने एक अन्य कमरे में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक कुठार और कमरा इसमें रखे सारे सामान के साथ स्वाह हो गए। तीर्थ पुरोहित प्यारेलाल उनियाल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।


इधर, डुंडा ब्लाक के जसपुर तलोग गांव स्थित विशालमणि डोभाल के मकान में भी दीपावली की रात अचानक आग भड़क उठी। हादसे के समय परिवार के  सभी लोग किसी दूसरे के घर गए हुए थे। अग्निकांड में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि दूसरी गाय झुलस गई।

पीड़ित परिवार सारा सामान जलकर राख हो गया। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी ने प्रशासन को घटना की सूचना देकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

उधर, चिन्यालीसौड़ ब्लाक के मथोली गांव के कंडक तोक स्थित सोबत सिंह के मकान में भी बुधवार की रात को अचानक आग लग गई। अग्निकांड में घर के भीतर रखा सारा सामान भी स्वाह हो गया। गांव के राजेंद्र सिंह, भरत सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें