एक माह पूर्व कराई वेल्डिंग भी नहीं आई काम, दोबार हो गई है दिक्कत
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर स्वारीगाड पुल की ढीली प्लेटें यात्रियों के लिए खतरा बनी हुई हैं। पुल से वाहन गुजरने पर प्लेटें तेज आवाज कर रही हैं। चिंता की बात यह है कि बीआरओ की ओर से करीब एक माह पूर्व प्लेटों को मजबूत करने के लिए वेल्डिंग कराई गई थी लेकिन समस्या दोबारा सामने आ गई है। यात्रा सीजन में पुल से भारी वाहन भी गुजर रहे हैं। ऐसे में प्लेटों के बार-बार ढीला होने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
बीआरओ की ओर से पंद्रह दिन पूर्व ही स्वारीगाड बैली ब्रिज पर प्लेटों को ठीक करवाने के लिए एक माह पूर्व वेल्डिंग कराई गई थी लेकिन एक माह में ही इसके प्लेटें दोबारा उखड़ गई है। स्वारीगाड पुल गंगोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण है। चारधाम यात्रा के दौरान मार्ग से श्रद्धालुओं के वाहनों के साथ ही भारी वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में पुल की प्लेटों का बार-बार ढीला होना चिंता का विषय है।
फिलहाल बीआरओ की ओर से वेल्डिंग कराकर समस्या को दूर करने की तैयारी है लेकिन पहले कराई गई वेल्डिंग के कुछ ही दिनों बाद स्थिति दोबारा बिगड़ने से मरम्मत की स्थायित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमांडर राजकिशोर ने बताया कि अधिनस्थ अधिकारियों को इस पुल की प्लेट ठीक करने के निर्देश दिए जाएंगे। वहां पर नए पुल का कार्य जारी है।