फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ज्ञानसू में लगा लंबा जाम, लोग रहे परेशान

Tue, 17 Mar 2026 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम के दौरान वाहनों के अव्यवस्थित तरीके खड़े होने से हुए दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मंगलवार को ज्ञानसू स्थित जिला भाजपा कार्यालय के पास गंगोत्री हाईवे पर अचानक लंबा जाम लग गया जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भाजपा के कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाहनों को अनियंत्रित और अव्यवस्थित तरीके से सड़क किनारे और बीच सड़क तक खड़ा कर दिया। जिसके कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधा घंटे तक वहां पर राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। जाम में फंसे नितिन सिंह, सूरजमणि, आशीष आदि ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भी इस क्षेत्र में किसी राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है, तो इसी तरह की स्थिति पैदा हो जाती है। वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर जाम लग जाता है और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को ऐसे कार्यक्रमों के दौरान पहले से ही व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि यातायात सुचारू बना रहे। साथ ही राजनीतिक दलों को भी अपने कार्यक्रमों के दौरान अनुशासन बनाए रखने और वाहनों की सही पार्किंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें