फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण वितरण मेले में ग्रामीणों को बांटे 68 लाख रुपये के ऋण

विज्ञापन
डुंडा के देवीधार में आयोजित ऋण मेले में लाभार्थियों को चैक प्रदान करते ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की ओर से बहुउद्देशीय सहकारिता समिति पुजारगांव में ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें समिति से जुड़े ग्रामीणों को करीब 68 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए।
विज्ञापन

देवीधार डुंडा में आयोजित ऋण मेले का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनसे लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बैंक द्वारा संचालित ऋण योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई। इस मौके पर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संचालित दीनदयाल कृषक कल्याण योजना के तहत समिति से जुड़े 55 किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर 48.60 लाख रुपये के अल्पकालीन ऋण वितरित किए गए। जबकि कृषि एवं स्वरोजगार के लिए महिलाओं को दस लाख तथा स्पेशल कंपोनेंट प्लान, डेयरी, केसीसी एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत दस लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट, सोबन लाल, ज्ञानेंद्र परमार, चंद्रवीर बिष्ट, देव सिंह रावत, धर्म सिंह रजवाड़, जय सिंह राणा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें