फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से खतरे की जद में आया आवासीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से सटे गंगोरी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक आवासीय भवन खतरे की जद में आ गया। भूस्खलन से करीब डेढ़ दर्जन घरों को जोड़ने वाला पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त हिस्से में शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को गंगोरी क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे के ऊपर स्थित पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। सभासद देवेंद्र चौहान ने बताया कि भूस्खलन से गंगोरी निवासी गुलाब सिंह पंवार का घर खतरे की जद में आ गया है। यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो भूस्खलन का दायरा बढ़ने से इस बस्ती के अन्य घर भी खतरे की जद में आ जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से उक्त स्थान पर शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें