फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कृष्णा सिंह पंवार बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

Sat, 24 May 2025 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज जोशियाड़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय के खराब भवनों पर चिंता जताई। अभिभावकों ने नराजगी जताते हुए जल्द ही विद्यालय भवन की मरम्मत कार्य करने की मांग की। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कृष्णा सिंह पंवार को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

राइंका जोशियाड़ा में आयोजित बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही लंबे समय से विद्यालय भवन खराब होने पर चिंता जताई। नई कार्यकारिणी में शकल चंद रमोला उपाध्यक्ष, सुशील कुमार सचिव, अनिल गुसाईं कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के भवन को लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। योगाचार्य देवेश चंद्र ने सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगाभ्यास करवाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शकल चंद्र रमोला, मनोज पाल सिंह परमार, राकेश कुमार शाह, देवेश सेमवाल, प्रशांत पवार, सुशील मिस्त्री, चंद्र सिंह, बचन सिंह, किशन सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें