पुरोला। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला के एनसीसी कैडेट्स ने तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को तंबाकू खाने के दुष्प्रभाव के बारे में बातया।
मेजर विक्रम सिंह रावत, एनसीसी प्रशिक्षक मोहन सिंह और कुलदीप सिंह रावत के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर से अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी समस्याओं और अन्य जानलेवा बीमारियों से संबंधित आंकड़ों और तथ्यों को प्रस्तुत किया। इस मौके पर मेजर विक्रम सिंह रावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल लोगों को तंबाकू के उपयोग से होने वाले नुकसानों के बारे में शिक्षित करना था, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में योगदान करने के लिए भी प्रेरित करना था। इस मौके पर मनोज सेमवाल, चतर सिंह चौहान, यशपाल कंडियाल, रवींद्र राणा, कृष्ण बर्तवाल, जगमोहन, नंदकिशोर, प्रवेश, रमेश और संदीप बंधानी आदि मौजूद रहे। संवाद