फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसी की टीम बनी क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
20वां कारगिल शहीद दिनेश चंद कुमाईं क्रिकेट टूर्नामेंट जोगत पोखरीसौड़ का फाइनल मैच खालसी टीम ने जीता। समापन समारोह में पहुंचे यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने विजेता टीम को 21 हजार का नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच क्यारी और खालसी के बीच खेला गया, जिसमें खालसी की टीम सात रनों से विजयी रही। खालसी के 108 रनों के जवाब में क्यारी की टीम 101 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया। उप विजेता क्यारी टीम को 15 हजार का नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश रावत, कोषाध्यक्ष गुमान सिंह रावत, कोमल राणा, आलम सिंह रावत, उदय सिंह रावत, सचिन पंवार, बिशन कोटवाल, चंदन पंवार, दिलवर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें