फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नवनिर्मित मंदिर में विराजे कपिलमुनि, खंडासुरी और डूंडा काश्मीरू महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला के पोरा गांव में नव निर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन


रामा सिरांई पट्टी के पोरा गांव स्थित कपिल मुनि महाराज, खण्डासुरी और डूंडा काश्मीरू महाराज के नव निर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मोरी बड़कोट, पुरोला विकासखंड के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ग्रामीणों ने देवताओं से उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय पूजा-अर्चना अनुष्ठान के बाद शुक्रवार को कपिल मुनि महाराज, खण्डासुरी और डूंडा काश्मीरू नव निर्मित मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस अवसर पर मोरी के जखोल से सोमेश्वर महाराज, पौंटी बड़कोट से मां भद्रकाली के अलावा खलाड़ी पुजेली जेसाण थोक से सिकारू नाग, कुमोला पुजेली से ओडारू जखंडी, मठ गांव से सोमेश्वर महाराज की देवडोलियां मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी बनी। इस मौके पर पूजा-अर्चना अनुष्ठान हवन में पोरा गांव रामा सिरांई पट्टी के ग्रामीणों और ध्याणियों ने अपने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। उसके बाद रासो, तांदी और हारूल नृत्य का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासी कुलदीप विजल्वाण और आनन्द बिजल्वाण ने बताया कि गुरुवार को पोरा गांव की ध्याणियों ने विशेष मिलन समारोह का आयोजन कर अपने इष्ट देवता को सोने का छत्तर चांदी की डांगरी, मूर्ति को भेंट किया। इस मौके पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, दीपक बिजल्वाण, त्रिलोक, नवीन विजल्वाण, डाॅ. राधेश्याम, सुदामा बिजल्वाण, संपूर्णा नन्द, पन्ना लाल बडोनी, जय प्रकाश बडोनी, चंद्रभूषण बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें