फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जिजली प्राथमिक विद्यालय को नया कक्ष और शौचालय मिलने की उम्मीद

Wed, 31 Dec 2025 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 18 सितंबर को आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था विद्यालय भवन और शौचालय
विज्ञापन

नई टिहरी। प्राथमिक विद्यालय जिजली को नए साल में कक्ष और शौचालय मिलने की उम्मीद जगी है। कक्ष और शौचालय निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
चंबा ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय जिजली का भवन और शौचालय बीते 18 सितंबर को आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था। बारिश के दौरान पहाड़ी से विद्यालय भवन के ऊपर एक बड़ा पत्थर गिर गया था जिससे भवन को काफी क्षति पहुंची थी। भवन व शौचालय क्षतिग्रस्त होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों की मांग पर प्रदेश सरकार की ओर से विद्यालय परिसर में एक कक्ष और शौचालय निर्माण के लिए 13.50 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। कक्ष और शौचालय निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विशाल चौहान ने बताया कि जिजली प्राथमिक विद्यालय में कक्ष और शौचालय निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें