फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जानकीचट्टी में हुई सफाई, स्ट्रीट लाइटें भी शुरू

Sun, 22 Nov 2026 04:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
असरअमर उजाला में समस्या प्रमुखता से उठाने के बाद हरकत में आया विभाग
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जानकीचट्टी और खरसाली में कराई गई सफाई

फोटो सहित
बड़कोट। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सफाई व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बाद अब विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला पंचायत ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई कर्मचारियों को भेजकर जानकीचट्टी और खरसाली गांव में सफाई कराई है। वहीं जानकीचट्टी में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें भी चालू हो गई हैं। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने विगत दिनों खबर प्रकाशित कर जानकीचट्टी में सफाई व्यवस्था बदहाल होने और स्ट्रीट लाइटें बंद होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही शीतकालीन यात्रा के प्रमुख पड़ाव पर बुनियादी व्यवस्थाएं भी एक-एक कर बंद की जा रही थी। इससे क्षेत्र में गंदगी और अंधेरे की समस्या बढ़ रही थी। अमर उजाला में इस संबंध में खबर प्रकाशित की गई थी जिसका विभाग ने संज्ञान लिया था। जिला पंचायत के यात्रा प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि शीतकालीन यात्रा की सफाई व्यवस्था के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ सफाई कर्मचारी भेजकर दोनों क्षेत्रों में सफाई कराई गई है। वहीं स्ट्रीट लाइटें भी चालू हो गई हैं। इधर सोमेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत ने जिला पंचायत और जिला प्रशासन से जानकीचट्टी में नियमित सफाई कर्मचारियों की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्थायी व्यवस्था से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें