फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री में इस बार नहीं लगेगा जाम

Tue, 10 May 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए गंगोत्री में इस बार हाईटेक कार पार्किंग बनकर तैयार हो गया है। पार्किंग में एक साथ 150 कारें पार्क करने की व्यवस्था की गई है। देश-विदेश से गंगोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्री पार्किंग की बेहतर व्यवस्था देखकर खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


धाम में अब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के चलते वाहन आड़े-तिरछे खड़े रहते थे, जिससे यात्रियों को घंटों जाम से जूझ कर मंदिर तक पहुंचना पड़ता था। निर्मल गंगोत्री इको मेगा पर्यटन सर्किट के तहत गंगोत्री धाम में दो वाहन पार्किंग निर्माण के लिए वर्ष 2011 में छह करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी,

लेकिन दैवी आपदा पिछले तीन वर्षों से वाहन पार्किंग निर्माण में खलल उत्पन्न कर रहा था, जिससे वाहन पार्किंग निर्माण समय पर नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इस बार गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू होने से पहले ही पर्यटन विभाग ने कार पार्किंग निर्माण पूरा कर लिया है। पार्किंग में एक साथ 150 कारें पार्क होने से यात्री काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


गंगोत्री धाम में बड़ी बसें पार्क करने के लिए इन दिनों पार्किंग का कार्य निर्माणाधीन है। निर्माणाधीन पार्क में 80 बड़ी बसें एक साथ खड़ी हो सकती है। पार्किंग निर्माण पर पर्यटन विभाग अब तक एक करोड़ की धनराशि खर्च कर चुका है।

शेष निर्माण पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग को डेढ़ करोड़ बजट की ओर दरकार है। जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी ने बताया कि अवशेष बजट मिलने पर यात्रा सीजन में बस पार्क का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें