फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: प्रकृति, संस्कृति और सौंदर्य को प्रदूषित कर रहा गैर जिम्मेदार सैर सपाटा

Wed, 15 Oct 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के 18 सदस्यीय भ्रमण और शोध अध्ययन दल ने बताए परिणाम
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के शोध छात्रों के नेतृत्व में 18 सदस्यीय भ्रमण और अध्ययन दल ने पंच केदारों में एक रुद्रनाथ की अध्ययन यात्रा की। दल में शोध छात्रों के अलावा अन्य छात्र भी यात्रा में शामिल रहे। दल ने रुद्रनाथ हिमालय के नैसर्गिक सौंदर्य स्थलों के साथ आस्था के केंद्र रुद्रनाथ तक के मार्ग में अत्यधिक मात्रा में प्लास्टिक और कूड़े के ढेरों को सैर सपाटा का परिणाम बताया।
विज्ञापन

दल में शामिल पर्यटन शोधार्थी नितिन ने कहा कि निसंदेह रुद्रनाथ जैसे आस्था के केंद्र तक पहुंचना ट्रेकिंग के रोमांच का अनुभव देता है लेकिन यह पूरा क्षेत्र पग-पग पर आस्था और धार्मिक परिवेश वाला है। दल ने माना कि उद्देश्यहीन सैर सपाटा पूरे हिमालय क्षेत्र में प्लास्टिक और कूड़े के ढलान, ढेर विकसित कर रहा है जिम्मेदार यात्राओं का अभाव और मात्र मनोरंजन की इच्छा के साथ हिमालय में संवेदनशील क्षेत्रों को केवल सैर सपाटा की दृष्टि से देखना इसका प्रमुख कारक है। दल में दिव्या, आयुष्मान, कविता, दृष्टि दीपक सहित अन्य छात्र-छात्राएं सैर सलीका अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य सम्मिलित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें