फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की गंदगी गंगा भागीरथी में बहाने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित घराट मुहल्ले से सीवर की गंदगी सीधे गंगा भागीरथी में बहाए जाने की शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन

गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि गंगा भागीरथी से सटे नगर में कई जगह से लोग अपने घरों की सीवर की गंदगी सीधे गंगा भागीरथी में बहा रहे हैं। उन्होंने गंगा भागीरथी से लगे घराट मुहल्ले से सीवर की गंदगी बहाए जाने के साक्ष्य सहित मामले की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम डा. आशीष चौहान ने तहसीलदार भटवाड़ी के नेतृत्व में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई एवं जल संस्थान के ईई व पालिका बाड़ाहाट के ईओ को मामले की जांच के आदेश दिए। रविवार को जांच टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की, जिसमें सीवर की गंदगी सीधे गंगा भागीरथी में छोड़े जाने की पुष्टि हुई। डीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें