फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के निर्देश

Fri, 12 Dec 2025 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम प्रशांत आर्य ने पुरोला स्थित चयनित कमल नदी को स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथारिटी के तहत संबंधित विभागों के साथ बैठक की। साथ ही जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की क्षमता वृद्धि के साथ दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सारा योजना के तहत जनपद में किए जा रहे कार्याें की समीक्षा की। डीएम ने कमल नदी के कैचमेंट की सम्मिलित डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कमल नदी (टौस वन प्रभाग) की प्रगति की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की।
डीएम ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत केदार गंगा (टौस वन प्रभाग) के लिए स्वीकृत योजना की प्रगति की भी अद्यतन जानकारी ली। वहीं, कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये। इस मौके पर डीएफओ डीपी बलूनी, उपनिदेशक जलागम सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पेयजल मधुकांत कोटियाल, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें