फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नृत्यांगना सुधा ने बच्चों को सिखाए शास्त्रीय नृत्य के गुर

Fri, 12 Dec 2025 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
कन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज्ञानसू में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते नृत्यांगना सुधा मुखाोपाध्
विज्ञापन
उत्तरकाशी। छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय संगीत व नृत्य की जानकारी दिए जाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज्ञानसू में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नृत्यांगना सुधा मुखोपाध्याय ने विद्यालय के छात्रों को शास्त्रीय नृत्य के गुर सिखाए और बच्चों को संगीत के प्रति रुचि लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राकउमा विद्यालय ज्ञानसू में आयोजित कार्यक्रम में सुधा ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उनके साथ नृत्य का अभ्यास किया। कार्यक्रम में संयोजक शिक्षक कृष्णा नन्द बिजल्वाण ने बताया कि स्पिकमैके की ओर से शिक्षा विभाग के माध्यम से हर साल बच्चों को विभिन्न शास्त्रीय संगीत और नृत्य के विशेषज्ञों से जानकारी दी जाती है। इस मौके पर शिक्षिका अनीता जोशी, सुनीता पंवार, मीना आर्य, नीलम राणा, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें