फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन के कारणों की पड़ताल कर समाधान के प्रयास करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों से हो रहे पलायन को लेकर जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को पलायन के कारणों व समाधान को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक समिति का गठन कर चिहिृृत गांवों का अवलोकन करने को कहा। ताकि पलायन रोकने के लिए वृहद कार्य योजना तैयार की जा सकी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी की जरूरतों को देखते हुए गांवों में इंटरनेट व मोबाइल नेटवर्क स्थापित करने के आदेश दिए। ताकी युवा वर्ग इंटरनेट के माध्यम से देश दुनिया की जानकारियां व ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकें। वहीं गांवों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलों को बढ़ावा देने के कहा। इसके लिए तहत उन्होंने गांवों में खेल मैदान व खेल उपकरण मुहैया कराने के आदेश दिए। साथ ही गांवों के सार्वजनिक स्थानों में टीवी लगाने को भी कहा। ताकि ग्रामीणों को मनोरंजन के साथ ही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी मिल सके। इस मौके पर परियोजना निदेशक आरएस रावत, सीवीओ डॉ. प्रलंयकरनाथ, जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, लीड बैंक अधिकारी बीएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें