पुरोला। नगर पालिका स्थित डॉ. आंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय में बुधवार को प्रेरणा, सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्य साधने का संदेश गूंजा। चंडीगढ़ दिव्यांग स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व कंडियाल गांव निवासी जगरनाथ जयाड़ा ने सभी को बाबा साहब से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
जयाड़ा ने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का पहला और सबसे मजबूत कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर मेहनत करने और हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखने की सीख दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह, पूर्व प्रमुख लोकेंद्र रावत, भूपाल गुसाईं, रितेश गोदियाल, जयदेव नेगी, प्रीतम राणा, ईओ प्रदीप दयाल, आनंद जयाड़ा, जगमोहन सिंह राणा, संदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत व लज्जा नौटियाल उपस्थित रहे। संवाद