फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगुण बैरियर पर कोविड ड्यूटी के दौरान बाइक सवार की टक्कर से घायल शिक्षक की रविवार सुबह इलाज के दौरान दून के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। शिक्षक की मौत पर शिक्षकों ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन

पांच जुलाई को शिक्षक उपेंद्र रावत कोविड ड्यूटी के दौरान नगुण बैरियर पर तैनात थे। उस दौरान चिन्यालीसौड़ बाजार से कंडीसौंड़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने शिक्षक को टक्कर मारी। इससे शिक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई और वे घायल हो गए। पुलिस शिक्षक उपेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां शिक्षक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। धरासू पुलिस ने शिक्षक को टक्कर मारने वाले बाइक सवार संजय निवासी बड़ेथी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। धरासू थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में एक्सीडेंटल डेथ से संबंधी धारा जोड़कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें