फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
बड़कोट में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करते जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर हेमंत कुमार वर्मा ने बड़कोट एवं नौगांव क्षेत्र का भ्रमण कर पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी पेंशन आदि समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बड़कोट एवं नौगांव में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक के दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर वर्मा ने बताया कि तलाकशुदा पुत्री, अविवाहित पुत्री, विधवा पुत्री एवं दिव्यांग पुत्र व पुत्री माता-पिता की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन के हकदार हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों को बताया कि पत्नी का नाम एवं जन्मतिथि आधार कार्ड एवं सैन्य दस्तावेजों में एक समान होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त हवलदार कल्याण सिंह गुसाईं सहित कई मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें