फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लकी ड्रा में वंश ने कार और प्रत्यूष ने मोटर साइकिल जीती

Wed, 15 Oct 2025 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में सात दिवसीय सैनिक दीपावली मेला लकी ड्रा के साथ संपन्न
विज्ञापन

उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में सात दिवसीय सैनिक दीपावली मेला लकी ड्रा के साथ संपन्न हुआ। सात दिनों से चल रहे सैनिक दीपावली मेले के आखिरी दिन लकी ड्रा के साथ ही अन्य ढेर सारे इनामों की घोषणा की गई। इसमें तिलोथ सेरा के वंश बिष्ट ने कार और प्रत्यूष ने मोटर साइकिल जीती।
विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय सैनिक दीपावली मेले का समापन बीते मंगलवार देर रात को हुआ। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सैनिक दीपावली मेला उत्तरकाशी की अलग पहचान बन चुका है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से मेले के आयोजन को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। समापन पर लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इसमें गाजणा पट्टी के हुल्डियाण गांव निवासी मास्टर वंश बिष्ट ने कार जीती। कार जीतने वाले वंश वर्तमान में उत्तरकाशी के नजदीक तिलोथ सेरा में रहते हैं जबकि द्वितीय पुरस्कार के रूप में मातली निवासी प्रत्यूष नौटियाल ने मोटर साइकिल जीती।
विज्ञापन

तृतीय पुरस्कार के रूप में गोल्ड बिस्किट 22 कैरेट सोना कोटी निवासी कृष्णा उप्पल और चौथा पुरस्कार स्कूटी विश्वनाथ चौक निवासी सूजल रावत के नाम निकली। इस बार सैनिक मेले में लक्की ड्रा में 250 से अधिक इनाम रखे गए थे। इस मौके पर श्री विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक मेजर आरएस जमनाल, तेजमल शाह, गोपेश्वर भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें