फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण व मलबा को तत्काल हटाएं

Sun, 15 Mar 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने लिया यमुनोत्री में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन

घोड़े-खच्चरों के व्यवस्थित संचालन के लिए मार्ग को वन-वे व घोड़े-खच्चरों के पंजीकरण के निर्देश
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही मार्ग पर पड़े मलबे और बोल्डरों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जानकीचट्टी में घोड़े-खच्चरों के व्यवस्थित संचालन के लिए मार्ग को वन-वे करने व घोड़े-खच्चरों का शीघ्र पंजीकरण कराने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए।
जिलाधिकारी ने रविवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड से जानकीचट्टी तक निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण कार्यों के साथ ही स्यानाचट्टी में चेनेलाइजेशन कार्यों, यमुनोत्री पैदल मार्ग व यात्रा मार्ग पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि यात्रा शुरू होने से सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने स्यानाचट्टी, फूलचट्टी और कृष्णाचट्टी में चल रहे कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। यमुनोत्री धाम में स्नान घाटों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के निर्देश ईई सिंचाई को दिए। उन्होंने कहा कि स्नान घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। रेलिंग, फिसलन रोकने के उपाय व साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करें।
उन्होंने यात्रा मार्गों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इससे पूर्व डीएम ने जानकीचट्टी में लोनिवि अतिथि गृह में अधिकारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत, आवश्यक स्थानों पर, रेन शैल्टर स्थापित करने, जाली लगाने व साइनेज स्थापित करने के निर्देश लोनिवि को दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम बृजेश तिवारी, सीवीओ एचएस बिष्ट, एसडीओ साधुलाल पयाल, ईई तनुज काम्बोज, ईई विनोद पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं, मंदिर समिति के पुरुषोत्तम उनियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें