रवांई महोत्सव में नाटी किंग अज्जू के गीतों की रही धूम
नौगांव (उत्तरकाशी)। शिव मंदिर खेल मैदान में स्टार क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रवांई खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। समापन पर जौनसार के लोक गायक नाटी किंग अज्जू तोमर ने रवांई, जौनपुर और जौनसार की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
लोक गायक अज्जू ने इश्क हुआ आपसे, दिल दीवाना आपसे, हाय रीना, हाय रीना, नखरे तसके बुरे, नाटी ने युवाओं में नाचने पर मजबूर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जाधारी राजकुमार ने कहा कि कमजोर प्रतिनिधित्व के कारण क्षेत्र पिछड़ रहा है जिस पर मंथन करने की जरूरत है। क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व की जरूरत है।
वहीं वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला सुनाल्डी और बड़कोट गांव के बीच खेला गया जिसमें सुनाल्डी ने 3-0 से जीत हासिल की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि शम्मी बौरीयाण और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मोहबत नेगी, अमीचन्द शाह, विजयपाल सिंह, बलदेब चौहान, विजय राणा, अनिल रावत, शूरवीर चौहान, अजब सिंह, नरेश रावत, अर्जुन रावत, अंकित रावत, स्वेता, मीना रावत, सीमा परमार उपस्थित रहे। संचालन अमित रावत और प्रमोद रावत ने किया।
नौगांव में आयोजित कार्यक्रम में जौनसार के नाटी किंग अज्जू तोमर की नाटी पर पंडाल में नाचते राज्य