फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटी लदाड़ी क्षेत्र में एक पति ने पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। महिला की सास ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के परिजनों की तहरीर पर हमले के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादंस से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मिश्र गांव निवासी महेश नौटियाल परिवार के साथ कोटी लदाड़ी क्षेत्र में किराए के आवास पर रहता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसकी अपनी पत्नी आरती (35) से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस दौरान आवेश में आकर महेश ने आरती पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला की आंख और गर्दन पर गंभीर घाव हो गए हैं। आरती की सास ने लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ ने बताया कि महिला के द्यूली धनारी निवासी पिता हर्षमणी थपलियाल की तहरीर पर महेश के विरुद्ध धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें