जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर कराई जा रही खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में बुधवार को भेटियारा न्याय पंचायत में प्रतियोगिता कराई गई।
न्याय पंचायत भेटियारा के अंतर्गत राइंका धौंतरी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान विमला देवी एवं महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता देवी ने किया।
सौ मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में आरती प्रथम, कृष्णा द्वितीय, बालक वर्ग में महेश और प्रवेश ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
मुर्गा झपट बालक वर्ग में गजेंद्र सिंह एवं विनोद, बालिकाओं में भक्ति एवं रजनी तथा लंबी कूद बालक वर्ग में शुभम एवं पंकज और बालिकाओं में आरती एवं जमुना क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे।
कबड्डी में धौंतरी की टीम विजेता एवं भेटियारा उपविजेता रही। वॉलीबाल में लोदाड़ा ने पहला और भेटियारा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रस्सा कसी बालक वर्ग में धौंतरी एवं भेटियारा तथा बालिकाओं में चौंदियाटगांव एवं भेटियारा क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य कैलाशमणि गौड़, शंकर प्रसाद भट्ट, पुष्पेंद्र कैंतुरा, सुनील गुसाईं, इलम सिंह, उम्मेद भंडारी आदि मौजूद रहे।