फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भटवाड़ी और चिन्यालीसौड़ में विराट हिंदू सम्मेलनों में जुटी भीड़

Mon, 02 Mar 2026 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी/उत्तरकाशी। भटवाड़ी के रामलीला मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुटी। वहीं चिन्यालीसौड़ के बनचौरा क्षेत्र में भी हिंदू सम्मेलन हुआ जिसमें वक्ताओं ने हिंदुत्व, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं समाज में जागरूकता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


भटवाड़ी में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता जिला प्रचारक गौतम ने कहा कि भारत में ऐसे हिन्दू सम्मेलनों की आवश्यकता है। आज भारत में सनातन धर्म को नष्ट करने का षड्यंत्र चल रहा है जिसका सामना करने के लिए हिंदुओं को जागृत करने का काम इन सम्मेलनों के माध्यम से हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशुतोषा नंद ने सभी से सनातन धर्म को मजबूत बनाने आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वाती नौटियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, आरएसएस के जिला कार्यवाह कमलेश्वर रतूड़ी, विक्रम सिंह, खंड संघ संचालक केपी रतूड़ी, सतबीर नेगी, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, विक्रम सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख ममता पंवार, चतर सिंह, मनुजेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ के बनचौरा क्षेत्र में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बनचौरा के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संजीव आचार्य वासुदेव चमोली, डॉ. शौला जोशी, शशिकांत मिश्रा और चंद्रपाल राणा, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विवेक बिष्ट, किशन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें