फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से किशोरी की मौत

Fri, 29 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के जेष्टवाड़ी गांव में एक किशोरी की तेज बुखार आने से मौत हो गई। परिजन समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से मौत होना बता रहे है। उनका आरोप है कि सूचना देने के तीन घंटे बाद 108 एंबुलेंस गांव पहुंची, जबकि सीएचसी चिन्यालीसौड़ से गांव महज 25 किमी दूर है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम जेष्टवाड़ी गांव निवासी मोहम्मद बख्श की 17 वर्षीय बेटी रिहाना की अचानक तबियत खराब हो गई। तेज बुखार से तड़पती बेटी को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाने के लिए उन्होंने रात करीब नौ बजे 108 नंबर पर कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस रात करीब बारह बजे गांव पहुंची।

जबकि सड़क से लगा गांव सीएचसी से महज 25 किमी दूर है। एंबुलेंस में उपचार के लिए सीएचसी लाते समय युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डा. योगिता ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डाक्टर के अनुसार जब लड़की अस्पताल पहुंची, तो वह मृत थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम से ही पता चल सकता है। मृतका के परिजन शरीफ, यासीन, इदरीस, अमीना, नजरीना आदि ने बताया कि रिहाना को अचानक ही तेज बुखार आया था।

यदि सूचना देते ही एंबुलेंस गांव पहुंच जाती, तो समय पर उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सकती थी। हालांकि बाद में पीएम कराने से इंकार कर परिजन अस्पताल से शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें