फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Fri, 29 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एंजल्स इंटरनेशनल एकेडमी मातली के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने बच्चों के प्रदर्शन एवं विद्यालय की प्रगति की सराहना की।
विज्ञापन


मातली स्थित एंजल्स एकेडमी में शुक्रवार को सरस्वती वंदना के साथ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सजवाण ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई-लिखाई के साथ ही खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वाल विवि के प्राध्यापक डा. आरके श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से पलायन का प्रमुख कारण अच्छी शिक्षा है। यदि यहीं पर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो निश्चित ही पलायन रुकेगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य वीपी सेमवाल ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विद्यालय के मेधावी आयुष परमार, आराध्य सेमवाल, अनंत नौटियाल को पुरस्कृत किया गया।

सर्वाधिक उपस्थिति के लिए सूरज, पंकज एवं अनुराग राणा को पुरस्कृत किया। विद्यालय में वर्षभर संचालित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिव प्रसाद सेमल्टी, निर्मला कुलश्रेष्ठ, अमिता नौटियाल, कन्हैया लाल, जयस्वरूप बहुगुणा, रजनी अवस्थी, मनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें