कोविड महामारी के दौर में विभिन्न स्वयंसेवी संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को मंगल यूथ फाउंडेशन मानपुर के द्वारा थलन गांव में कोविड महामारी से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मास्क वितरित किए। हिमालय प्लांट बैंक के प्रताप पोखरियाल ने पुलिस लाइन ज्ञानसू एवं जिला अस्पताल में गिलोय के जूस की दो हजार बोतलें निशुल्क बांटी। गणेशपुर के विनायक समूह से जुड़ी पुष्पा चौहान, राजेंद्र बुटोला आदि ने कोविड समूह उत्तराखंड के सहयोग से जिला अस्पताल के पांच कोविड वार्डों में स्टीमर उपलब्ध कराए।
उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को मास्क एवं सैनिटाइजर दिए। इस मौके पर नंदकिशोर, सुनील वरुण, मदन भंडारी, राहुल रावत, अरुण नौटियाल, सचिन भट्ट आदि मौजूद रहे। चिन्यालीसौड़ पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट के निर्देश पर नगर के वार्ड नंबर तीन में सैनिटाइजेशन कराया गया। सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण मित्र हारितोस, मोहन एवं ड्राईवर विजय एवं आशीष परमार ने घर-घर जाकर सैनिटाइजेशन किया।