फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री-यमुनोत्री में भारी बर्फबारी, काश्तकारों के चेहरे खिले

Mon, 16 Mar 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षिल घाटी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से निचले इलाकों में बढ़ी ठंड
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बीते रविवार देर शाम से सोमवार सुबह तक गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी और जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाकों में हुई बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बर्फबारी के बाद सेब और अन्य फसलों के काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। उनका कहना है कि मार्च में बारिश और बर्फबारी फसल के पैदावार के लिए उपयोगी साबित होती है।
विज्ञापन

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में करीब सात से आठ इंच बर्फ जमी हुई है। साथ ही हर्षिल और जनपद के गीठ, मोरी आदि के ऊंचाई वाले गांव में लगभग तीन से चार इंच बर्फ गिरी। निचले इलाकों में रविवार देर रात हुई बारिश के बाद सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मार्च माह में हुई इस बारिश और बर्फबारी का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि बारिश न होने के कारण फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। अब काश्तकारों को राहत मिली है। इस बर्फबारी के बाद गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी सफेद चादर में बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें