फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुलिस के शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Oct 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन ज्ञानसू स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस परिवार ने शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मी स्व. गिरवीर रमोला के परिजनों से मुलाकात कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद जवानों को सलामी दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस वीर जवानों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का स्मरण कराता है। गत वर्ष देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान 154 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें