सीएमआई देहरादून और रेडक्रॉस सोसायटी उत्तरकाशी के सहयोग से रविवार को जिला अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की।
सीएमआई के बाल रोग विशेषज्ञ डा. अपूर्व जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अभिनव जैन, गेस्ट्रो सर्जन डा. रोहित अरोड़ा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएमओ डा. डीपी जोशी एवं सीएमएस डा. एसडी सकलानी ने जिला अस्पताल में व्यवस्थागत सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जबकि संतोष उनियाल, सोहन नेगी, सुरेंद्र एवं उत्तम ने दवा वितरण आदि कार्यों में सहयोग दिया। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रयास की सराहना की। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अजय पुरी, सचिव शैलेंद्र नौटियाल, नागेंद्र थपलियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, उमेश बहुगुणा, सुधीर बनूणी, नवीन, विनय पैन्यूली, सौरभ, अमित चौहान, भगत, अनीता राणा, सुरजीत आदि मौजूद रहे।