फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अश्व पालक सम्मेलन में दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Wed, 08 Jan 2025 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। नेत्री गांव में स्वयंसेवी संस्था ब्रुक इंडिया ने अश्व सखी सम्मेलन के तहत अश्व पालकों के सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सखी और पालक समितियों से जुड़े लोगों को विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने पशुओं के स्वास्थ्य, अश्व पालन-पोषण और स्वस्थ पशुओं से अधिक लाभ लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सम्मेलन में ब्रुक इंडिया के सीनियर प्रोग्राम अधिकारी कैथरीन एवरी ने क्षेत्र में अश्व प्रजाति के घोड़े, खच्चर व गधों के संरक्षण सहित उनके आर्थिक उपयोग की जानकारी दी। संस्था के पुरोला समन्वयक श्रीचंद चौहान ने बताया कि ब्रुक इंडिया अश्व प्रजाति संरक्षण पर कई देशों में परियोजना चला रही है। वहीं उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुरोला और मोरी क्षेत्र के अश्व पालकों के साथ संस्था के यूके से आए अधिकारियों ने अनुभव साझा किए और विदेशों की तर्ज पर इसको आर्थिकी सुधार से जोड़ने के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश गुप्ता, अनिता चौहान, मुकुल शर्मा, डॉ. पंकज गुप्ता, प्रशांत कुमार, डॉ. राकेश पट्टू, अनीता राणा,अंजू बुटोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें