फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: विकास भवन स्ट्राइकर के नाम रहा हेल्थ कप क्रिकेट टूर्नामेंट

Tue, 04 Nov 2025 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम में चल रहा हेल्थ कप क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रहा हेल्थ कप क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। इसमें फाइनल मैच हेल्थ वॉरियर और विकास भवन स्ट्राइकर के बीच खेला गया जिसमें विकास भवन स्ट्राइकर ने हेल्थ वॉरियर को पांच रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान विकास भवन स्ट्राइकर की ओर से आशीष रावत को मैन ऑफ द मैच और हेल्थ वॉरियर के डॉ. योगेश उनियाल को फाइटर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
मनेरा स्टेडियम में जिला स्वास्थ्य विभाग की और से हेल्थ कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। मंगलवार को अंतिम दिन फाइनल मैच हेल्थ वॉरियर और विकास स्ट्राइकर के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए विकास भवन स्ट्राइकर ने हेल्थ वॉरियर को आठ विकेट पर 152 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए हेल्थ वॉरियर की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 147 रन में ही समेट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें विकास भवन स्ट्राइकर ने हेल्थ वॉरियर को पांच रन से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। वहीं टूर्नामेंट में 49 रनों की पारी खेलने पर आशीष रावत को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। इसके साथ ही 82 रनों की पारी खेलने पर डॉ. योगेश उनियाल को फाइटर ऑफ द मैच से नवाजा गया। समापन पर सीएमओ डॉ. बीएस रावत और सीएमएस डॉ. पीएस पोखरियाल ने ट्रॉफी के साथ ही विजेता टीम को 21 हजार का पारितोषिक और उप विजेता टीम को 11 हजार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल अधिकारी बबीता बिष्ट, मीडिया प्रभारी अनिल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें