फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला-मोरी रोड पर अंगोडा के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरोला प्रदीप तोमर ने बताया कि शनिवार दोपहर एक कार पुरोला बाजार से मोरी रोड की ओर जा रही थी, जो दो किमी दूर अंगोडा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान अशोक कुमार शर्मा पुत्र मदनलाल निवासी गंगटोली तहसील रोहडू हिमाचल के रूप में हुई है, जो कि लोनिवि रोहडू में सेवारत था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें