फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुलिस लाइन में हरियाली तीज उत्सव की धूम, प्रीति बनीं तीज क्वीन

Mon, 17 Aug 2026 04:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में नारी सम्मान, सशक्तीकरण और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। तीज क्वीन का खिताब प्रीति राणा के नाम रहा। उपनिरीक्षक निर्मला भट्ट दूसरे और महिला आरक्षी सीमा चौहान तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सिविल जज जयश्री राणा, करिश्मा डंगवाल, एडीएम मुक्ता मिश्रा, एसडीएम शालिनी नेगी ने किया। विशेष प्रतिभा प्रतियोगिता में वंदना शर्मा ने प्रथम, समीक्षा सूरी ने द्वितीय और महिला फायरमैन किरन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में महिला फायरमैन शीतल प्रथम, प्रियंका चमोली द्वितीय और अंजना तृतीय रहीं। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि हरियाली तीज नारी शक्ति, प्रकृति प्रेम और लोक संस्कृति के सम्मान का पर्व है। संचालन उपनिरीक्षक गीता और महिला आरक्षी सीमा चौहान ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें