प्रथम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए कई कार्यक्रम
उत्तरकाशी। शहर के आजाद मैदान में सौरभ फाउंडेशन की ओर से स्व. सौरभ भट्ट की पुण्य स्मृति में आयोजित प्रथम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के आठवें दिन पहला मुकाबला ज्ञानसू 11 और चिड़ावीर सालंग इलेवन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में ज्ञानसू इलेवन की टीम 17 रन से जीती।
ज्ञानसू इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में 102 रन बनाकर विपक्षी टीम के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिड़ावीर सालंग इलेवन की टीम 15 ओवरों में 85 रन ही बना सकी। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन का दूसरा मुकाबला हरि महाराज बाड़ागड्डी इलेवन और नर्सिंग इलेवन पाव सिंगोट के बीच खेला गया।
पाव सिंगोट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए। जवाब में हरि महाराज बाड़ागड्डी इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 111 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच कैलाश रमोला रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान रैथल मनोज राणा उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य बगसारी धनारी पृथ्वीपाल मटूडा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य बोंगा सुमित गुसाईं भी मौजूद रहे। इस मौके पर जसपाल चौहान, सूरज रावत, जयवीर नेगी, अध्यक्ष आकाश भट्ट, सदस्य रोहित, श्रीश्म बलूनी, सुबोध, हरीश पयाल, दीपक भट्ट, मनीष बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, महासचिव शुभम चमोली आदि थे।